October 19, 2026

मार्च महीने से शुरू होगा पटना से दिल्ली के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस का परिचालन, जानें पूरा मामला

  • राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन होगा ट्रेन का स्टॉपेज

पटना। बिहार 22 मार्च को अपना 111वां बिहार दिवस मनाने जा रहा है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार बिहारवासियों  को बड़ा तोहफा देने जा रही है। अब बिहार के लोगों के लिए दिल्ली तक का सफर आसान होने वाला है। केंद्र सरकार ने बिहारवासियों की सुविधा के लिए पटना से दिल्ली के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने जा रही है। मिली जानकारी अनुसार इस ट्रेन का परिचालन मार्च महीने से शुरू होगा। दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नीतिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मार्च से पटना से गुजरेगी। वहीं इस ट्रेन का स्टॉपेज राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 180 किमी प्रति रफ्तार से चलेगी। जिससे पटना से दिल्ली तक का सफर मात्र 7 घंटे में ही तय किया जा सकेगा। नीतिन नवीन ने कहा कि इस ट्रेन के जरिए केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को एक नई रफ्तार दी है। पहले यात्रियों को पटना से दिल्ली तक का सफर 12 से 13 घंटे में तय करना होता था। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से अब यात्री केवल 7 घंटे में ही पटना से दिल्ली का सफर तय कर लेंगे।

You may have missed