September 28, 2026

तमिलनाडु की घटना पलायन का दंश हैं, इसके लिए अबतक की सरकारें जिम्मेदार : सुधाकर सिंह

पटना। बिहार की राजधानी पटना में तमिलनाडु हिंसा मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजियां तेज हो गई है। तामिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई से हुई मौत और कई मजदूरों को जख्मी किए जाने के मामले पर राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि यह पलायन का दंश है और इसके लिए अब तक की सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी कल तक सत्ता में थी वह आज विपक्ष में है और जो कल तक विपक्ष में थी आज सत्ता में है। ऐसे में यह उन लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। सुधाकर सिंह ने कहा कि आज भी बिहार से मजदूर रोजी रोजगार और मजदूरी के लिए पलायन करने को विवश हैं। बिहार की दुर्दशा का जो कारण है यह पलायन है और जो लोग कह रहे हैं कि बिहार में पलायन नहीं है। यह घटना साबित कर रही है कि बिहार में सही मायने में पलायन हो रहा है। बिहार में जो कृषि क्षेत्र की दुर्दशा है। यही कारण है कि बिहार के कामगार दूसरे प्रदेशों में जाकर काम की तलाश करने को विवश हैं। त्रिपुरा से लेकर तमिलनाडु और कश्मीर से लेकर असम तक जहां जाइए, बिहारी मजदूर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों की तादाद में बिहार के दैनिक कामगार दूसरे प्रदेशों में जाकर काम कर रहे हैं। सभी जगह आए दिन बिहार के मजदूर मार खाते हैं। इसके लिए कोई अकेले एक व्यक्ति एक दल उत्तरदाई नहीं है बल्कि सभी उत्तरदाई हैं। कहीं ना कहीं विधायिका जो प्रदेश किस समेकित विकास के लिए करना चाहिए था वह नहीं कर पाई है और विफल रही है।

You may have missed