February 14, 2026

वैशाली में अपराधी बेखौफ : आभूषण दुकानदार द्वारा लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

वैशाली। बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मार दी है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही यह पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली स्थित बूढ़ी माई स्थान के पास की है। मिली जानकरी के मुताबिक बताया जा रहा है कि स्वर्ण कारोबारी अपनी ज्वेलर्स की दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी में जुटा हुआ था। तभी बाइक सवार 3 अपराधी वहां पहुंचे और कारोबारी से लूटपाट करने लगे। जब कारोबारी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वही स्वर्ण कारोबारी की पहचान हरौली गांव निवासी उमेश प्रसाद साह के 33 वर्षीय बेटे राज कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार से लूटपाट हुई है।

You may have missed