PATNA : जदयू की नई राज्य कार्यकारिणी में नए और युवा लोगों को महत्व, महिलाओं की भी होगीं भागीदारी

पटना। जदयू की नई राज्य कार्यकारिणी का फरवरी के पहले अस्तित्व में आना संभव नहीं दिख रहा। इसमें किन्हें महत्व दिया जाए फिलहाल इस पर मंथन जारी है। बता दे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहले ही अधिकृत कर दिया गया है। वही पूर्व की राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को नई कार्यकारिणी में जगह मिलने की संभावना कम है। वही आकलन किया जा रहा है कि पूर्व में जिनको राज्य कार्यकारिणी में शामिल कर पदाधिकारी बनाया गया था, उनकी किस तरह से सक्रियता रही। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी कितनी सहभागिता रही। उनके बारे में उनके जिलाध्यक्षों से फीडबैक भी लिया जाएगा। सक्रियता के आधार पर नाम पर विचार किया जाएगा।
नए और युवा लोगों को महत्व
JDU की नई राज्य कार्यकारिणी में नए और युवा लोगों को विशेष महत्व दिया जाएगा। वही 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनावों को केंद्र में रख यह तय किया जाएगा। वही पार्टी के पुराने लोगों खासकर समता पार्टी के समय से ही जुड़े लोगों को प्राथिमकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के खुले अधिवेशन में इस आशय का निर्देश दे चुके हैं। जदयू से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने पार्टी के सदस्यता अभियान के समय बेहतर काम किया। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा, उन्हें राज्य कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। उन्हें संगठन में भी पद दिया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन में पार्टी अपने वोट बैंक का भी पूरा ख्याल रखेगी। अति पिछड़ा व अल्पसंख्यकों की संख्या अधिक रहेगी। महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रहेगी। लव-कुश समीकरण भी इसके केंद्र में रहेगा।

About Post Author

You may have missed