February 21, 2026

PATNA : दहेज में अतिरिक्त 3 लाख की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़केवालों ने शादी से किया इनकार, कन्या के पिता ने थाने में दर्ज कारवाई शिकायत

पटना। धनरुआ में शादी से महज एक दिन पूर्व दहेज में अतिरिक्त 3 लाख रुपए और एक बाइक देने से कन्या पक्ष के लोगों ने मना कर दिया तो लड़केवालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं वर पक्ष वालों ने इस दौरान गाली-गलौज कर लड़की के पिता को घर से जबरन निकाला दिया। वही इस संबंध में कन्या पक्ष से लड़की के पिता ने वर पक्ष से होने वाले दूल्हा पटना के बेउर थाना के सिपारा इन्द्रपुरी मोहल्ला निवासी चंदन कुमार उसके पिता अनिल कुमार, भाई पंकज कुमार व उसकी मां उर्मिला देवी के खिलाफ सोमवार को धनरुआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार धनरुआ थाना के एक गांव के रहने वाली युवती की शादी पटना के सिपारा इन्द्रपुरी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार के पुत्र चंदन कुमार के साथ तय हुई थी।

वही बताया जाता है कि शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को उपहार स्वरुप 5 लाख नगद, सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी, बर्तन का पूरा सेट व फर्नीचर का पूरा सामान दिया था। वही यह शादी 2 दिसंबर को होनी थी। आरोप है कि शादी से एक दिन पूर्व एक दिसंबर को धनबट्टी की रश्म अदायगी के लिए कन्या पक्ष के लोग फल फल्हार, कपड़े व अन्य सामग्री लेकर जब वर पक्ष के घर पहुंचे तो उनलोगों ने उनसे बतौर दहेज के रूप में अतिरिक्त 3 लाख रूपए नगर व एक मोटरसाईिकल की मांग कर दी। इसपर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया तो उनलोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर बाहर कर दिया।

You may have missed