February 16, 2026

भागलपुर में जमीन कारोबारी के अपहरण से हडकंप, तलाश में जुटी पुलिस

युवक की फाइल फोटो

  • पुलिस ने स्कार्पियो सहित युवक का जैकेट अन्य समान किया बरामद

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद ब्राह्मण टोला के रहनेवाले युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। वही अपहृत युवक अमित झा के पिता सदानंद झा एवं वार्ड पार्षद पप्पू झा ने बताया कि अमित झा जमीन का कारोबार करते हैं। जो कल शाम से घर से निकलने पर वापस घर नहीं पहुचे हैं। इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, और तडके सुबह अपहृत युवक अमित झा का स्कॉर्पियों कमराय व उधाडीह के बीच लवारिस अवस्था में मिली है। पुलिस को सुचना देने पर पुलिस स्थल पर पहुँच कर स्कॉर्पियों को बरामद करते हुए अपहृत युवक की खोजबीन में जुट गई है। वही ग्रामीणों ने बताया कि देर रात से स्कॉर्पियों लगी हुई थी। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस स्कॉर्पियों से अपहृत युवक का जैकेट सहित अन्य समान बरामद किया है।

You may have missed