विधानसभा में हंगामा कर रहे 8 माले विधायक निकाले गये सदन से बाहर, पोर्टिको में धरने पर बैठे

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। माले के सदस्यों ने बिहार में लॉ ऑर्डर को लेकर जमकर हंगामा किया। पहले सदन के बाहर हंगामा किया गया फिर कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के समझाने पर भी माले के सदस्यों ने हंगामा समाप्त नहीं किया। अंत में विजय सिन्हा ने माले सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए कड़ी चेतावनी दी और उसके बाद भी नहीं मानने पर मार्शल के माध्यम से सभी माले सदस्यों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया।

बता दे की एक-एक कर वाले सदस्यों को मार्शल ने उठाकर सदन से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद माले सदस्य विधानसभा पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। इससे पहले बुधवार को एआईएमआईएम के सदस्य अख्तरुल इमान को मार्शल के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष ने बाहर निकालने का आदेश दिया था और मार्शल ने उन्हें बाहर निकाला था और आज माले सदस्यों को मार्शल ने बाहर निकाला है।

About Post Author

You may have missed