बिहार : कृषि विभाग में 73 अफसर इधर से उधर, 13 जिलों में नए कृषि पदाधिकारी तैनात

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कृषि विभाग में कुल 73 अफसरों को इधर से उधर किया है। सरकार ने 13 जिलों में नए कृषि पदाधिकारी को तैनात किया है।

संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक और सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों को जिला व प्रमंडल के बाहर भेजा है। कृषि विभाग ने अपने आदेश में दो जुलाई तक सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त निदेशक (कृषि अभियंत्रण) पोस्ट हार्वेस्ट पटना जय प्रकाश नारायण को संयुक्त निदेशक (कृषि अभियंत्रण) बिहार नियुक्त किया है। उनके स्थान पर सुधीर कुमार मिश्र भेजा है। उपनिदेशक (कृषि अभियंत्रण) उदय सिंह को एडी (कृषि अभियंत्रण) सर्वे के पद पर भूमि संरक्षण निदेशालय में भेजा है।

दरभंगा की मिट्टी जांच प्रयोगशाला में डीडी विनय कुमार पांडेय को इसी पद पर जेडी रसायन मिट्टी जांच प्रयोगशाला, खगड़िया में तैनात एडी याचना श्री को जेडी रसायन के चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला की जिम्मेदारी दी गई है। जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में सहायक निदेशक पौध संरक्षण विनय कुमार सिंह को इसी पद पर सर्विलेंस (मुख्यालय) नियुक्त किया है।

बिहार के 13 जिलों के कृषि पदाधिकारी को बदला गया है। विभू विद्यार्धी को पटना का जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा प्रकार रंजीत सिंह को औरंगाबाद, अशोक कुमार को मधुबनी, लक्षमण प्रसाद को नवादा, रेवती रमण को भभुआ, मनोज कुमार को बक्सर, प्रकाश चंद्र मिश्रा को पूर्णिया, संजय कुमार को नालंदा, शैलेश कुमार को खगड़िया, ललिता प्रसाद को मुंगेर, अरविंद कुमार झा को वैशाली, राजेश प्रसाद सिंह को बेगूसराय और अविनाश चंद्र जमुई में नए जिला कृषि पदाधिकारी बनाए गए हैं।

About Post Author

You may have missed