PATNA : करबिगहिया गोलीकांड मे संलिप्त 4 अपराधी गिरफ्तार, स्थानीय दुकानदार के बीच हुआ था विवाद

पटना। राजधानी पटना ले करबिगहिया गोलीकांड मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बता दे की पटना पुलिस ने गोलीकांड में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पटना पूर्वी सिटी SP प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही सभी 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की एक दिन पहले शुक्रवार को ब्रिटानिया कंपनी के सप्लायर की स्थानीय दुकानदार से लड़ाई हुई जिसमें गोलीबारी की घटना हुई। उसी क्रम में राहुल कुमार की हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 4 लोगो की गिरफ्तारी की है। वही उन्होंने कहा कि घटना का कारण स्थानीय दुकानदार का अनाधिकृत रूप से समान लेना था। इसी करण विवाद बढ़ा और गोलीबरी हुई। इसमें वहां मौजूद राहुल कुमार को गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसमें मुख्य अभियुक्त ऋतुराज है। ऋतुराज का भांजा केशव राज उर्फ़ कुणाल का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। उनके कुछ दोस्त भी घटना को अंजाम देने में शामिल रहे। इसमें कल्लपा सिदुरप्पा कोडवल्ली, गौरव कुमार निवासी गर्दानीबाग थाना क्षेत्र और केशव राज ने फायरिंग की। पुलिस के अनुसार कुल 3 राउंड की फायरिंग हुई थी। पुलिस अब हथियार को लेकर तलाश जारी रखे हुए। वही पुलिस को 1 खोखा, 1 मोबाइल बरामद हुआ है। यह मोबाइल गौरव कुमार का है। वही उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल करा कर जल्द सजा दिलाई जाएगी।

About Post Author

You may have missed