September 23, 2026

PATNA : होली के मद्देनजर पटना जंक्शन पर खुलेंगे 4 अतिरिक्त काउंटर, लंबी कतारों से मिलेगी निजात

पटना। होली को लेकर पटना जंक्शन पर चार अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन पर कुल 18 काउंटर खोले जाएंगे। पहले से 14 काउंटर खुलते थे। उन्होंने बताया कि तीनों शिफ्ट में यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लंबी कतारों से निजात मिल जाएगी। पटना के अलावा दानापुर मंडल के राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, समेत अन्य स्टेशनों पर भी अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। आरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन पर आरक्षण के 16 काउंटर खोले जा रहे हैं।

You may have missed