February 17, 2026

PATNA : 25 सूत्रीय मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले किया विरोध-प्रदर्शन

पटना। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने सहायक अभियंता के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। वही इस दौरान सहायक अभियंता को 25 सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। वही सरकार के नीतियों से आक्रोशित कर्मचारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समय पर अगर काम पूरा नहीं होगा, तो DRM दानापुर से इसकी शिकायत करेंगे। वही इससे भी बात नहीं बनी तो आंदोलन करेंगे। आपको बता दें, कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन दानापुर मंडल के मंडलीय परिषद की बैठक में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। वही इसके विरोध में आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अधिकारीयों ने प्रदर्शन किया है।

You may have missed