सहरसा में मध्यान भोजन खाने से 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय भगवतपुर स्कूल में एमडीएम खाने से तकरीबन 18 बच्चे बीमार हो गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बच्चे के परिजनों ने उनको नजदीक के पीएचसी में भर्ती करवाया। वहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही महिषी प्रखंड के बीडीओ,सीओ,थानां अध्य्क्ष महिषी के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच में जुटी। महिषी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भागवतपुर में पढ़ रहे दर्जनों बच्चे एमडीएम खाने के बाद घर गए। शाम में अचानक बीमार हो गए। परिजनों ने बताया कि बच्चे छुट्टी के बाद जब अपने घर पहुंचे तो अचानक पेट में दर्द होने लगा और छटपटाने। कुछ बच्चे को दस्त भी शुरू हो गया। परिजन बीमार होते बच्चों को देखकर घबराने लगे। धीरे धीरे और बच्चे की संख्या में इजाफा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर महिषी थाना की पुलिस गांव पहुंचकर सभी बीमार बच्चों को पीएचसी भिजवाया। डॉ आर आर महतो ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं दी जा रही। स्थिति नियंत्रण में है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। वहीं स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्र ने बताया कि दोपहर एक बजे विद्यालय के 190 बच्चों ने मिड डे मिल खाया।शेष बच्चे ठीक हैं व उनका बीमार होना समझ से परे है। सूचना मिलते ही बीडीओ सुशील कुमार,सीओ देवनंदन सिंह व थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछताछ कर जानकारी लेते नजर आए।

About Post Author

You may have missed