PATNA : राजद के कार्यालय में मनाया गया डॉ. भीमराव अम्बेदकर की 132वीं जयंती

  • 26 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के 101 अनुमंडलों में ‘अम्बेडकर परिचर्चा’ का आयोजन

पटना। आज राजद के प्रदेश कार्यालय के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर जी का 132वीं जयंती माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गई। वही इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि बाबा साहब की जयंती का ढोंग रचने वाली BJP एवं RSS को बताना चाहिए कि हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना, वर्णव्यवस्था, मनुस्मृति एवं भारत के संविधान पर बाबा का दृष्टिकोण क्या था? क्या BJP उसी दृष्टिकोण के रास्ते पर चल रही है या ठीक उसके विपरित। उन्होंने कहा की बाबा साहब ने 25 दिसम्बर, 1927 को सार्वजनिक रूप से मनुस्मृति को जलाया था। जबकि भाजपा वाले मनुस्मृति की व्यवस्था को ही लागू करना चाहते हैं। वही इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चैधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, बिहार सरकार के मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर, डॉ. शमीम अहमद, विधायक सतीश कुमार दास, संगीता कुमारी, रामवृक्ष सदा, मुन्नी देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, सुरेश पासवान, विनोद श्रीवास्त, मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, सारिका पासवन, डॉ. उर्मिला ठाकुर, अनिल कुमार साधु, कुमर राय, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश यादव, निर्भय अम्बेदकर, ओमप्रकाश राणावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वही राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल से 2 मई, 2023 तक राज्य के 101 अनुमंडलों में ‘अम्बेडकर परिचर्चा’ का आयोजन कर बाबा साहब के विचारों पर चलने एवं उनके विचारों के विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा। अगले चरण में राज्य के सभी 8471 पंचायतों में अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन कर बाबा साहब के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए संविधान रक्षा का संकल्प दुहराया जायेगा। वही इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा प्रकाश कुशवाहा, आजाद गांधी, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, प्रो. कुमार चन्द्रदीप,ई. अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, निराला यादव, अभिषेक कुमार, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, पप्पू राय, मो. अफरोज आलम, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश चैटाला, जेम्स कुमार यादव, मनोज यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, रामाश्रय वर्मा, उमेश पंडित, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, पुष्पलता मुर्मू सहित अन्य नेतागण शामिल थे।

About Post Author

You may have missed