August 11, 2026

PATNA : राजधानी में पी एंड टी कॉलोनी से 130 कारतूस का खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना से में वीआईपी इलाका माने जानेवाले पी एंड टी कॉलोनी में कचरे के ढेर से 130 कारतूस का खोखा मिला है। खोखा मिलने की सूचना के बाद इलाक में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। कचरे के ढेर में खोखा को पहली बार सफाई कर्मियों ने देखा और उन्हौने अपने सीनियर को इसकी जानकारी दी। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी खोखा को जब्त कर छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार 130 खोखा में एक जिंदा कारतूस भी हैकुल 130 में से रिवाल्वर के 55, बड़े राइफल के 65 और बांकी दोनाली बंदूक के खोखा हैं। इतनी ज्यादा संख्या में कचरे के ढेर में मिले खोखा को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी असमंजस में है कि आखिर इसका उपयोग किसने और कहां किया है।और फिर इसे कचरे के ढेर में क्यो फेंक दिया।हलांकि मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने जल्द ही पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है।

You may have missed