नालंदा में अंधविश्वास की बलि चढ़ी 12 साल की मासूम, सांप काटने के बाद झाड़-फूंक करने के क्रम में गई जान

नालंदा। बिहार के नालंदा के चंडी थाना अंतर्गत माधोपुर डीह गांव में बुधवार को सर्पदंश के शिकार किशोरी की झाड़ फूंक के चक्कर में जान चली गई। मृतका 12 वर्षीय रागिनी कुमारी है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी पेशाब करने घर के बगल में गयी थी इसी दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय बिशुनपुर गांव ले जाकर उसका झाड़ फूंक कराने लगे। ओझा ने परिवार को आश्वस्त किया कि वह उसे ठीक कर देगा। घंटों तक ओझा झाड़ फूंक का पाखंड करता रहा। हालत बिगड़ने परिजन बच्ची को चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य लाएं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही चिकित्सकों की मानें तो समय रहते बच्चे को लाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि यूडी केश दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गयी है।

About Post Author