बिहार पंचायत चुनाव : 11वें चरण का मतदान आज, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

बिहार। बिहार पंचायत चुनाव का आखिर अंतिम क्षण भी आ गया। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज 12 दिसंबर यानी रविवार को होगा। इसके लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस चरण में सूबे के 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 11वें चरण में कुल 17286 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें मुखिया के लिए 568 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 7649 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 772 पद, जिला परिषद सदस्य के लिए 80 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 568 पद और ग्राम कचहरी पंच के लिए 7649 पद शामिल हैं। वही मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में कुल 563 मुखिया चुने जाएंगे। बता दे की इस चरण में राजधानी पटना के मनेर और दानापुर प्रखंड में भी वोट डाले जाएंगे। बता दें कि इस बार बिहार पंचायत चुनाव कुल 11 चरणों में हो रहा है। 11वां यानी अंतिम चरण का चुनाव है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अंतिम चरण में भी स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग कटिबद्ध है। इसके लिए लगभग 25 हजार पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है। मतदाता में विश्वास बहाल कराने हेतु पुलिस मुख्यालय की ओर से विशेष छापेमारी की गई। कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा फ्लैग मार्च लगातार किये गये। इसके साथ साथ पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, पूर्व के 10 चरण जिस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। ठीक उसी प्रकार से 11वां व अंतिम चरण भी संपन्न होगा। इसके लिए बूथों पर पोलिंग कर्मचारी इवीएम मशीन और बैलेट बॉक्स लेकर पहुंचने लगे हैं।

About Post Author

You may have missed