January 24, 2025

औरंगाबाद में 102 साल की वृद्ध महिला ने डाला वोट, देश के पहले लोकसभा में भी किया था मतदान

औरंगाबाद। बिहार में चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, इसी बीच औरंगाबाद में 102 साल की वृद्ध महिला अपने परपोते के कंधे पर चढ़कर मतदान केंद्र पहुंची। लोकसभा क्षेत्र के रफीगंज विधानसभा अंतर्गत मदनपुर प्रखंड के कुशहा ग्राम में लोकतंत्र का सुखद संयोग देखने को मिला है। मतदान केंद्र संख्या 304 पर 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला जसिया देवी ने मतदान किया। मतदान दिलाने के लिए जसिया देवी के परपोता सहेंद्र यादव ने उसे अपने कंधे पर उठाया और मतदान केंद्र पहुंचा था। अपने पोते के पुत्र के कंधे पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंची जसिया देवी ने बताया कि “वह जब तक जिंदा रहूंगी मतदान करती रहूंगी। मैं देश के पहले चुनाव में भी मतदान कर चुकी हूं। बूथ पर पहुंचने के बाद व्हीलचेयर की व्यवस्था थी, जहां से बैठाकर मतदानकर्मियों ने वोट दिलवाया। औरंगाबाद में वोटिंग को लेकर कुल 2040 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिनमे 1001 मतदान केंद्र औरंगाबाद जिले में बनाए गए हैं। शेष मतदान केंद्र गया जिले में है। सभी बूथों पर मतदान जारी है। इंडिया गठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में अभय कुशवाहा और एनडीए गठबंधन से बीजेपी प्रत्याशी वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह मैदान में हैं। वर्तमान एमपी सुशील सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और बूथ पर पहुंचकर अपना कीमती वोट दिया। बता दे कि इस महिला ने देश के पहले लोकसभा चुनाव में भी अपना वोट देकर देश की पहली सरकार बनाने में अपना योगदान दिया था। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंची तो माहौल देखने लायक था लाइन में लगे सभी लोगों ने महिला का अभिवादन किया और वोट डालने के उनके जब्बे को सलाम किया।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed