BIHAR : HAM की नई कार्यकारिणी का गठन, बीएल वैश्यंत्री फिर बने अध्यक्ष, मांझी बोले- हम पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में राज्य परिषद एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक उनके आवास 12 एम स्ट्रैंड रोड में बुधवार को हुई। राज्य परिषद की बैठक में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, 2 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 40 सचिव पद के लिए हाथ उठाकर बैठक में चुनाव के लिए निर्वाचित पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद वर्धन, मधुप कुमार जयसवाल की मौजूदगी में निर्वाचित किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों का निर्वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की अनुमति से उपरोक्त सारे पद के लिए नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को चुनाव की प्रणाली के द्वारा उपस्थित डेलीगेट सदस्यों ने हाथ उठाकर ध्वनि मत से पारित कर निर्विरोध निर्वाचित किए। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को पूरा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल बैश्यन्त्री को दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया और उपरोक्त प्रदेश पदाधिकारियों का सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज हम आपके बदौलत इस जगह पर पहुंचे हैं। आगे पार्टी और मजबूत हो, इसके लिए हम सभी को मेहनत करने की जरूरत है। संगठन की मजबूती और संगठन को पंचायत से बूथ स्तर तक पहुंचाने की बात भी कही।
मांझी बोले, हमारे लिए सारे कार्यकर्ता अपने
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी ताकत आप हैं, आपके दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के कारण ही पार्टी आज मजबूत हुई है। हम अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा ख्याल रखते हैं। हमारे लिए कोई बड़ा-कोई छोटा नहीं, हमारे लिए सारे कार्यकर्ता अपने हैं। मांझी ने उपस्थित सदस्यों से संगठन की मजबूती पर जोर दिया और बहुत सारी बातों पर कार्यकर्ताओं को काम करने के दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों और हमारी सोच जो है, उसे जनता तक जाने की आवश्यकता है। हमारे कार्यकर्ता कम हो सकते हैं लेकिन हमारे समर्थकों की संख्या कम नहीं है, सिर्फ आप उन तक जाएं लोग हमसे जुड़ने के लिए तैयार हैं और हम जाएंगे तो निश्चित तौर पर हम पंचायत और बूथ स्तर तक बहुत बड़ी ताकत बन सकते हैं। हमें प्रयास करने की आवश्यकता है और मुझे उम्मीद है आप ऐसे कार्यकर्ताओं के द्वारा यह लक्ष्य बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मांझी ने आगे कहा कि जल्द ही हम पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और हम एक बड़ी सभा दिल्ली के तालकटोरा और पटना के गांधी मैदान में करेंगे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष बीएल बैश्यन्त्री, दो कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी (सिकंदरा विधायक) और प्रफुल्ल चंद्र को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्षों में रत्नेश पटेल, साधना देवी, इकरामुल हक, महासचिव- रामविलास प्रसाद, महेंद्र सदा, पप्पू कुमार, पूनम पासवान, सुरेश प्रसाद, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद सिंह उर्फ चंद्रभूषण कुशवाहा, हेमलता पासवान, मो. शमीम मंसूरी, सीताराम यादव, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, मुकेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, नीतीश कुमार दांगी, अशोक कुमार रजक, प्रदेश सचिव- प्रणव परिमल, अनिल कुमार रजक, जितेंद्र ज्योति उर्फ कन्हैया यादव, द्वारिका पासवान, बसंत कुमार गुप्ता, रामनिवास प्रसाद, आकाश कुमार, मो. हजरत आलम, छोटे लाल यादव, शारदा मांझी, मो. सरफुद्दीन, अनिल कुमार, राकेश कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं रघुवीर मोची को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राम विलास प्रसाद को प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता, विजय यादव को प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रदेश सचिव, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है।
ये रहे उपस्थित
राज्य परिषद एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार, विधायक ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, डॉ. दानिश रिजवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र मांझी, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र यादव, शंकर मांझी, गीता पासवान, रविंद्र शास्त्री, शैलेश मिश्रा इत्यादि हम नेता में मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीएल बैश्यन्त्री ने की, जबकि मंच संचालन गीता पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन विपिन तिवारी ने की।

About Post Author

You may have missed