सुशील सिंह बने आम आदमी पार्टी बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष

पटना। आम आदमी पार्टी, बिहार में बड़े बदलाव की खबर है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह को बिहार का नया अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बिहार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें सुशील कुमार सिंह को आम आदमी पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें सुशील सिंह शत्रुघ्न साहू का स्थान लेंगे। पीएसी की बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आतिशी, राघव चड्डा, दुर्गेश पाठक, सांसद सह बिहार प्रभारी संजय सिंह मौजूद थे।
बबलू ने बताया कि बिहार के छपरा निवासी सुशील सिंह शुरूआती दिनों से संगठन के प्रति दिन-रात समर्पित रहे हैं। पार्टी ने उनको 2020 में दिल्ली विधानसभा में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

About Post Author

You may have missed