October 18, 2026

PATNA : सीमेंट की बोरियों में दबकर पोलदार की मौत, शव को सड़क पर रख किया जाम

फतुहा। सोमवार की रात्रि पटना के पुनपुन सुरक्षा बांध पर माधोपुर गांव के समीप सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गई। सीमेंट की गिरे बोरियों में दबकर ट्रैक्टर पर सवार एक पोलदार की मौत हो गई। हालांकि यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र की है लेकिन वहां के पुलिस के द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को लेकर परिजन नदी थाना क्षेत्र के जेठुली पहुंचे तथा सड़क पर शव को रखकर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग करने लगे। जानकारी होते ही नदी थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंची तथा आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शव को अंत्येष्टि के लिए भेज दिया। मृतक जेठुली के ही भज्जू चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है।
बताया जाता है कि मृतक सीमेंट की बोरियां ट्रैक्टर से अनलोड करने के लिए उसी ट्रैक्टर से जा रहा था। माधोपुर गांव के समीप पुनपुन सुरक्षा बांध पर ट्रैक्टर एकाएक अनियंत्रित हो गई तथा बांध के किनारे पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर से गिरे सीमेंट की बोरियों में वह दब गया तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

You may have missed