संस्कार भारती पटना नगर की नई कार्यकारिणी घोषित

पटना। संस्कार भारती की पटना नगर इकाई की आन लाइन साधारण सभा का आयोजन किया गया। दक्षिण बिहार प्रांत के महामंत्री रौशन जी ने कुमकुम भगवती को पुनः पटना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्ष कुमकुम भगवती ने संगठनात्मक कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मुख्य संरक्षक डॉ सरोज कुमार, संरक्षक अजय श्रीवास्तव, मंत्री पद के लिए प्रवीर कुमार सिन्हा, मंत्री संगठन रुपेश रंजन सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र वर्मा, मातृ शक्ति संयोजिका सुदीपा घोष को नियुक्त किया। वहीं अध्यक्षा ने उपाध्यक्ष पद पर छोटन शर्मा, अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ पल्लवी विश्वास, जितेन्द्र चौरसिया सह मंत्री के पद पर बिनोद कुमार, राजीव रंजन, अमित रंजन, संतोष मेहता, अखिलेश कुमार को दायित्व सौंपा। अध्यक्ष कुमकुम भगवती ने कमिटी का विस्तार करते हुए युवा शक्ति प्रमुख सुदामा पाण्डे, संगीत विधा प्रमुख ममता सरगम, नृत्य विधा यामिनी, नाटय विधा आर्दश व नितेश, चित्रकला विधा नेहा नुपुर, रंगोली विधा सिमरन सिन्हा,मिडिया प्रभारी आकाश सिन्हा को नियुक्त किया।इस अवसर पर मंत्री प्रवीर कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्कार भारती कला के माध्यम से भारतीय सभ्यता और संस्कृति को जिंदा रखने का काम पूरे देश में कर रहा है। कलाकार संस्कृति के माध्यम से समाज में सद्भावना का विकास होता है। साधरण सभा में सुरेन्द्र वर्मा ने वर्ष 2019,20 आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष पदमश्री प्रो. श्याम शर्मा ने नवनिर्वाचित सभी पदाधीकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर बिहार प्रांत के मंत्री रंधीर सिन्हा, निर्मला सिन्हा, निमिशा भट, आशा ठाकुर, रमेश ठाकुर,रश्मि रेखा सिन्हा महेश कुमार, कुमकुम कुमारी एवं राजेन्द्र कुमार मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed