September 27, 2026

शहीद जवानों की सम्मान राशि के निर्धारण के लिए समान राष्ट्रीय नीति बनाए केन्द्र सरकार : आप

पटना। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर शशिकांत ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि “चीन के साथ विवाद में बिहार के शहीद जवानों के परिजनों से मिलने के क्रम में हमने पाया कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार की सम्मान व सहायता राशि की घोषणाओं से शहीद जवानों के परिजनों में भारी रोष है। राज्य सरकारें शुरूआत में अनेक प्रकार की घोषणाएं कर उसे पूरा नहीं करती है, जिससे शहीद परिवार अपने आप को उपेक्षित और अपमानित महसूस करता है। केंद्र सरकार को अभियान या डयूटी पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मान राशि या सहायता के समान राष्ट्रीय नीति बनाकर निर्धारित कर देना चाहिए। अन्य सुविधाओं के साथ-साथ सम्मान राशि की रकम सीमा किसी भी परिस्थिति में एक करोड़ से कम नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने बिहार सरकार से भारत चीन सीमा पर शहीद बिहार के छह जवानों के सम्मान में कई मांगे की है।

You may have missed