वेंटिलेटर पर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल!, कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण, कई खामियां उजागर

बाढ़ (अखिलेश्वर सिन्हा)। पटना जिÞला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आयी। यहां सृजित पद के अनुकूल चिकित्सकों की संख्या बहुत ही कम है, जिसके कारण रोगियों को इलाज हेतु निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अस्पताल में कर्मचारियों का बोल बाला है। वर्षों से कर्मी अस्पताल में तैनात हैं। जांच के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण भी रोगियों को जांच के लिए भी बाहर के अस्पताल में जाने को विवश होना पड़ता है। यहीं नहीं निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में कई खामियां उजागर हुई। जमीन पर सुविधाओं का घोर अभाव दिखा। आर्थोपेडिक में कोई भी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है, वहीं महिला डॉक्टर का भी घोर अभाव है।


पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में व्यवस्था बहुत लचर है। एक तरफ कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या से देश में भय और भ्रम का माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की चिकित्सा व्यवस्था सामान्य रोगों से भी निपटने के लिए नाकाफी है। जहां एक ओर कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय महामारी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में बिहार सरकार की महती जिम्मेवारी बनती है कि सरकार सभी प्रखंड, जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय सुविधा को मजबूती प्रदान करे ताकि आम अवाम को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सके। इस मौके पर दिनेश यादव, रामानन्द शर्मा, अमित सोलंकी, रविंद्र सिंह चौहान, सतीश सिंह, भुवनेश्वर यादव, महेंद्र यादव,उदय शंकर, मनीष प्रियदर्शी सहित कई नेता शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed