August 12, 2026

वार्ड पार्षद कंचन देवी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

पटना। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-41 की पार्षद कंचन देवी के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं को साड़ी, अंग वस्त्र, सेनिटाईजर, मास्क, पुष्प हार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। खुदा बख्स लाईब्रेरी के समीप सोशल डिस्टेंस का बखूबी पालन करते हुए पी.एम.सी.एच अधीक्षक डॉ. विमल कारक, पीरबहोर थाना प्रभारी रिजवान अहमद, सफाई निरक्षक बबलू कुमार, पीरबहोर थाना के सभी पुलिसकर्मी, पीएमसीएच के स्वास्थ कर्मी, विकास मित्र, सामाजिक संगठन, पत्रकार बंधु एवं वार्ड-41 के सभी महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया, जो इस वैश्विक कोरोना महामारी में महीनों से अपने घर-परिवार को छोड़ अपनी जान जोखिम में डाल लोगों की सेवा, रक्षा और सुरक्षा में दिन रात लगे हुए हैं।
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित वार्ड पार्षद कंचन देवी, शिक्षाविद गुरु एम. रहमान, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, कुम्हारार विधायक अरुण कुमार सिन्हा एवं टीम आॅफ कंचन देवी के सभी सदस्यों ने मिलकर किया।

You may have missed