रोहण नक्षत्र आने के बावजूद भी प्रखंड में नहीं आया धान का बिचड़ा, किसान मायूस

फतुहा। रोहण नक्षत्र शुरू हो गया है। दो-तीन दिन बीत भी चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों को देने के लिए धान का बिचड़ा नहीं आया है। इस बात को लेकर किसानों में काफी मायूसी है। किसानों की माने तो जिन किसानों के पास साधन है वे अपनी खेतों में धान रोपने की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन जिन किसानों के पास साधन नहीं है तथा इस लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसानों के लिए इस रोहण नक्षत्र में धान की रोपनी करना बड़ी मुश्किल है। जहां प्रखंड के आत्मा अध्यक्ष विनय सिंह ने यथाशीघ्र धान का बिचड़ा उपलब्ध कराने की मांग की है, वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि लॉक डाउन के कारण समय पर धान का बिचड़ा नहीं आ सका है। आते ही किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

About Post Author

You may have missed