BIHAR : राबड़ी और तेजस्वी ने ट्वीट कर CM नीतीश पर बोला हमला

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर तंज कसा है। राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की याद दिलाई तो तेजस्वी ने बिहार को बेरोजगारी का अड्डा बताते हुए तंज कसा। कहा कि इसके बाद भी सरकार कहती है मेरा काम याद रखिएगा। उनका कहना भी जायज है। ये घटनाएं भूलने वाली थोड़े ही हैं।

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया है कि सत्ता संरक्षण में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड हुआ। मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह में 34 अनाथ बच्चियों के साथ सत्ता संरक्षण में जनबलात्कार जैसा जघन्य कांड करवाने वाले और बिहार को बलात्कार में नंबर-1 प्रदेश बनाने वाले मुखिया कह रहे है कि यह मेरा ऐतिहासिक कारनामा याद कीजिएगा। उधर नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में बेराजगारी काफी बढ़ा दी है। उन्होंने केन्द्र पर भी वार करते हुए कहा है कि वादा किया था करोड़ों नौकरी देने का, लेकिन यहां तो पहले जो नौकरी कर रहे थे उन्हें भी हटाया जा रहा है। ये बेरोजगार युवक सरकार के इस कार्य को जरूर याद रखेंगे। यह उनके जीवन में कभी ना भूलने वाली घटना है।