राजद नेत्री ने अब तक किया 6000 मास्क का वितरण, बोली- कोरोना से जंग में हम सभी का स्वस्थ रहना जरूरी

बाढ़। राजद नेत्री मधु सिंह जरूरतमंदों व असहायों की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं। उन्होंने रविवार को फिर से ढाई हजार मास्क बाढ़ विधानसभा के दर्जनों गांव में राजद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से बंटवाई। इसके पहले उन्होंने 3500 मास्क का वितरण बाढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में कराया था। उनके इस सामाजिक पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। अजय कुमार सिंह ने ग्वासा शेखपुरा में, आलोक सिंह राणा बीघा में, संजय सिंह शहरी में, बौनु सिंह अगवानपुर में, विनोद यादव बासो बागी में, सन्नी कुमार लहरिया पोखर में, सुमन सौरभ दलिश्मनचक, भेटगांव और सिकंदरा में, सुबोध सिंह एवं धीरज सिंह धनावा में, मोहन पासवान अइटमा में, मनोज सिंह एवं कुणाल सिसोदिया नीरपुर में, अनिरुद्ध सिंह हासनचक में, हेमंत कुमार अचुआरा में, पंकज सिंह कल्याणपुर डीह में, सत्येंद्र सिंह एवं बबलू सिंह रजान में, छोटन सिंह सरपंच दाढ़ी में, राकेश मिश्रा महुली में, मनीष कुमार धौकल राय टोला में, कारू यादव सरपंच और रामनरेश प्रसाद राही गंज पर में, संजय सिंह एवं मंटू सिंह रामनगर दियारा में, कुंदन कुमार सबनीमा में, टुनटुन सिंह बुजरूक गांव में मास्क का वितरण किया। राजद नेत्री मधु सिंह ने कहा कि मास्क वितरित करने का उद्देश्य यही है कि जब बिहारवासी स्वथ्य रहेंगे तब ही हम सभी कोरोना से जंग जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी उपलब्धता के आधार पर राहत अभियान जारी रहेगा, साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों व असहायों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

About Post Author

You may have missed