महागठबंधन के राजद उम्मीदवार डॉ. रामानंद यादव ने किया नामांकन, हैट्रिक लगाने का किया इशारा

फतुहा। मंगलवार को महागठबंधन के राजद प्रत्याशी व विधायक डॉ. रामानंद यादव भी पटना सिटी स्थित अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले वे अपने पैतृक गांव मोजीपुर पहुंचे। वहां से स्नान वगैरह कर गांव के ही देवी मंदिर पहुंचे तथा विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सैकड़ों समर्थक के साथ नामांकन हेतु पटना सिटी स्थित अनुमंडल कार्यालय के लिए प्रस्थान किया। नामांकन के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। विदित हो कि पिछले दस साल से फतुहा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीतते आए हैं। नामांकन के बाद उन्होंने अपनी जीत की ओर इशारा करते हुए हैट्रिक लगाने की बात कही है। इस अवसर उनके समर्थक भी मौजूद थे।

निर्दलीय ने किया नामांकन
वहीं जिला पार्षद सुधीर यादव ने मंगलवार को पटना सिटी स्थित अनुमंडल कार्यालय में फतुहा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया। इससे पहले वे अपने पैतृक गांव पहुंचे तथा अपने स्वजनों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे फतुहा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। आवास से अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि हर बार लोग पार्टी के उम्मीदवार का चयन करते थे लेकिन इस बार लोग जनता के प्रत्याशी का अपना बहुमूल्य वोट देकर चयन करेंगे।

You may have missed