मंत्री कपिलदेव कामत की स्थिति में थोड़ा सुधार, अभी भी वेंटिलेटर पर, फिर होगा डायलिसिस

फुलवारी शरीफ। बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत की हालत एम्स में अभी भी स्थिर बनी हुई है। हालांकि उनका इलाज अभी वेंटिलेटर पर हो रहा है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि मंत्री कपिलदेव कामत की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। वहीं बोधगया के वर्तमान राजद विधायक सर्वजीत पासवान की हालत भी स्थिर है, जिन्हें कोरोना से ग्रस्त होने पर पिछले पांच दिनों से एम्स में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में भी विधायक सर्वजीत पासवान को राजद ने बोधगया सीट से अपना उम्मदीवार बनाया है।

You may have missed