बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की नई टीम तैयार, देखें किसे मिला जिम्मा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने नई टीम तैयार कर ली है। भाजपा ने कई कमेटियों का गठन किया है। चुनाव प्रबंधन समिति की कमान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को सौंपी गई है जबकि सह संयोजक प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार होंगे। कमेटी में पार्टी के सारे सांसद, राज्य सरकार के भाजपा कोटे के मंत्री और कोर कमेटी के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इसी तरह चुनाव प्रबंधन समिति की कमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय संभालेंगे। इसमें आवास, परिवहन, हेलीकॉप्टर, मीडिया, सोशल मीडिया समेत कई उप कमेटी बनाई गई है। प्रचार समिति की कमान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास होगी, जबकि कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है।


बिहार चुनाव संचालन समिति में इन्हें मिली जगह
नित्यानंद राय (संयोजक), देवेश कुमार (सह संयोजक), डॉ. संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, रविशंकर प्रसाद, राज कुमार सिंह, राधामोहन सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, नागेंद्र, शिव नारायण, डॉ सीपी ठाकुर, रेनू देवी, राजीव प्रताप रुड़ी, राम कृपाल यादव, रमा देवी, अशोक कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल जी ठाकुर, अजय निषाद, जनार्दन सिग्रीवाल, छेदी पासवान, सुशील कुमार सिंह, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे, विवेक ठाकुर, राकेश सिन्हा, आरके सिन्हा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, राणा रणधीर सिंह, राम नारायण मंडल, विनोद नारायण झा, विजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, ब्रिज किशोर बिंद, ऋतुराज सिन्हा, ओम प्रकाश यादव, वीरेंद्र चौधरी, हरी मांझी, संजय पासवान और विश्वमोहन कुमार
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
चुनाव प्रबंधन समिति: संयोजक- मंगल पांडेय, सह संयोजक- जनक चमार, सम्राट चौधरी, राजेंद्र गुप्ता
प्रचार निर्माण समिति: प्रमुख- रविशंकर प्रसाद, सह प्रमुख- राजीव प्रताप रुड़ी, शहनवाज हुसैन
घोषणा पत्र: प्रमुख- प्रेम कुमार, सह प्रमुख- रजनीश कुमार, मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा, ऋतुराज सिन्हा, सभी केंद्र एवं बिहार सरकार के मंत्री और कोर कमेटी के सदस्य
चुनाव कार्यालय: प्रमुख-राधामोहन शर्मा, सह प्रमुख- निवेदिता सिंह, सिद्धार्थ शंभू
कॉल सेंटर: प्रमुख- देवेश कुमार, सह-प्रमुख- दिलीप मिश्रा
कार्यालय प्रबंधन एवं स्वागत कक्ष: प्रमुख- सुशील चौधरी, सुरेश रूंगटा, सह प्रमुख- निरंजन सिंह, विनीत कुशवाहा
मीडिया विभाग: प्रमुख- संजय मयूख, सह-प्रमुख- राकेश सिंह, अशोक भट्ट, पंकज सिंह
मीडिया संपर्क: प्रमुख- नवल यादव, सह-प्रमुख- संजय पांडेय
वर्चुअल बैठक, रैली: प्रमुख- प्रमोद चंद्रवंशी
न्यायिक मामले व चुनाव आयोग से संबंधित: प्रमुख- एसडी संजय, सह-प्रमुख- राधिका रमन
प्रचार सामग्री: प्रमुख- सत्यपाल नरोत्तम, सह-प्रमुख- आनंद शेखर
वीडियो वैन: प्रमुख- रत्नेश कुशवाहा, सह-प्रमुख- सतीश यादव
संसाधन: प्रमुख- दिलीप जायसवाल
हिसाब-किताब: प्रमुख- अजय यादव, सह-प्रमुख- जनार्दन शर्मा
प्रलेखीकरण (डॉक्यूमेंटेशन): प्रमुख- संगीता कुमारी, सह- प्रमुख- संतोष पाठक
साहित्य सामग्री निर्माण- प्रमुख- सुरेश रूंगटा, सह प्रमुख- ऋषभ कुमार, गाने- वरुण सिंह
सोशल मीडिया और हाईटेक अभियान: मनीष पांडेय, अमृता भूषण, मुकुल सिंह, अनमोल शोभित
रचनात्मक: प्रमुख- मृत्युंजय झा, मनन कृष्णन, आनंद मिश्रा

About Post Author

You may have missed