बिहार में एक्टिव मोड में आयी कांग्रेस : संगठन के कार्य में रूचि नहीं लेने वालों को तुरंत हटाएं, नये को मौका दें

पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में उत्तरी बिहार के सभी 19 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर उपस्थित थे। बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि अजय कपूर ने उपस्थित सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों से उनके जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के संगठन की जानकारी प्राप्त की और उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जहां प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर स्थान रिक्त है और जो प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी निष्क्रिय हैं या संगठन के कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं, ऐसे प्रखंड अध्यक्ष या पदाधिकारी के स्थान पर तत्काल नये लोगों को मौका दिया जाये।
श्री कपूर ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी स्तर के कांग्रेसजनों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से सदस्यता अभियान में जुट जाये एवं अधिक से अधिक नये लोगों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगले महीने स्वयं उत्तर बिहार के सभी जिलों एवं प्रखंडों का दौरा करूंगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि जो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान एवं संगठन के प्रति रूचि लेंगे, उन्हें ही संगठन में तरजीह दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इसी साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती में लग जायें।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक अमित कुमार टुन्ना, विधायक सुश्री पूनम पासवान, ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्षों में विद्यानन्द मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, अबु तमीम, सीताराम चौधरी, विमल शुक्ला, अरविन्द मुकुल, मो. असद, कृपाशंकर शाही, विधुशेखर पांडेय, श्रीमती इन्दु सिन्हा, पिन्टू चौधरी, प्रेम राय, विमल यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव, नरेन्द्र शर्मा, डॉ. कामेश्वर सिंह विद्वान, इफ्तेखार हैदर, सूरज दास, शीतलाम्बर झा, महेश प्रसाद राय, मो. असद, सहित सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे।

About Post Author

You may have missed