September 17, 2026

बिहार की जनता नीतीश एवं मोदी सरकार को बिहार से करेगी आउट : कांग्रेस

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के चुनावी भाषण को चुनावी जुमला बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक डॉ. हरखु झा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने 6 साल पहले जो चुनावी भाषण दिया था, उसी भाषण को उन्होंने इस चुनाव में दोहराया है। उसमें कोई नई विकास की योजना एवं प्रगति के पथ पर बिहार को कैसे लाया जाये, नहीं बताया गया है। डॉ. झा ने कहा कि 12 करोड़ की जनसंख्या में 34 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। लगभग 5 करोड़ नौजवान बेकार बैठे हैं। उस विषय पर प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों को कुछ नहीं बताया।
डॉ. झा ने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव में वहीं बातों को रख रही है, जिसमें बिहार का हित जुड़ा हुआ है तथा डबल इंजन की सरकार द्वारा जितने भी झूठे वादे किये गये हैं, उसका भंडाफोड़ कर रहे हैं। डॉ. झा ने कहा है कि 2020 का चुनाव निर्णायक होने जा रहा है। बिहार की जनता नीतीश एवं मोदी सरकार को बिहार से आउट करने का मन बना चुकी है।

You may have missed