September 21, 2026

बाढ़ : शेखपुरा के चर्चित ट्रक लूटकांड का शातिर अपराधी मंटू राय गिरफ्तार

पटना। शेखपुरा जिला के चर्चित ट्रक लूटकांड में शामिल शातिर अपराधी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पछियारी मलाही निवासी मंटू राय को बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसका मुख्य पेशा ट्रक लूटने का रहा है। इसकी गिरफ्तारी की सूचना बाढ़ पुलिस ने हथयावां ओपी को दे दी है।
इस संबंध में बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मंटू राय शेखपूरा जिला के चर्चित हथियावां ओपी अंतर्गत ट्रक लूट कांड संख्या 59/15, धारा 395 में बरसों से फरार चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी मंटू राय पर शेखपुरा जिला के साथ-साथ रांची में भी कई मामले दर्ज हैं। इसका मुख्य पेशा ट्रक लूट कांड को अंजाम देना था। अब तक इसके जरिए कई लूट कांड को अंजाम दिया जा चुका है।

You may have missed