बाढ़ : कई डकैती कांडों का मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ छिन्नू पासवान गिरफ्तार

बाढ़। पटना पुलिस ने कई डकैती कांडों का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बताया जाता है कि बाढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई डकैती कांडों का मुख्य आरोपी मुकेश पासवान उर्फ छिन्नू पासवान अपने घर नगर थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर छापामारी की और कुख्यात डकैत मुकेश पासवान को उसके घर से ही दबोच लिया। मुकेश पासवान पर बाढ़ और अथमलगोला थाना में कई डकैती के मामले दर्ज हंै। पुलिस को मुकेश पासवान की तलाश काफी अरसे से थी। मुकेश पासवान के गिरफ्तारी की सूचना बाढ़ एएसपी अंबरीश राहुल ने दी। कुख्यात डकैत मुकेश पासवान की गिरफ्तारी से कई डकैती कांडों के उद्भेदन होने की संभावना जताई जा रही है। मुकेश पासवान की गिरफ्तारी से बाढ़ और अथमलगोला पुलिस को राहत मिली है।

About Post Author

You may have missed