September 13, 2026

फतुहा : JDU कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का जन्मदिन मनाया

फतुहा। सोमवार को प्रखंड के सभागार भवन में प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी अमर सिन्हा, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रखंड प्रभारी राज किशोर प्रसाद के साथ साथ जितेंद्र सिंह, ज्ञान चंद, अनिल पासवान, शंकर तांती, राजू यादव, सुधीर पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

संघ प्रचारक ईश्वरीय सिंह के निधन पर शोक सभा
फतुहा। संघ प्रचारक दरियापुर निवासी ईश्वरीय सिंह के निधन पर सोमवार को स्टेशन रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदानों की चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं में लक्ष्मी नारायण सिंह, राजेंद्र राणा, भाजपा नेत्री शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा, नवल पासवान, संजय यादव, जितेंद्र मिस्त्री, अरविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed