पुष्पम प्रिया चौधरी का वादा : 5 साल में बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाऊंगी

कैमूर (भभुआ)। आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर सभी नेताओं का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में बिहार की राजनीति में अचानक एंट्री करने वाली प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी ने गुरूवार को पार्टी प्रत्याशी इंद्रेश सिंह के पक्ष में रामगढ़ में रोड शो किया। इस दौरान लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। उन्होंने थाना से चलकर दुर्गा चौक पर मंदिर के द्वार पर मां दुर्गा का दर्शन कर खोरहरा मोड़ तक रोड शो किया। यहां के बाद वह नुआंव में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोग सेल्फी भी लेते दिखे।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार आने का मकसद बहुत ही साफ है। मैं कोई जुमला बोलने के लिए यहां नहीं आई हूं। राजनीति में तमाशा होता है, मैं तमाशा करने नहीं आई हूं। मैं वो नहीं जो आई, जो बोली, चली जाऊंगी। मैं जो भी बात बोलूंगी सच ही बोलूंगी और दिल से बोलूंगी। थोड़ी कड़वी हो सकती है लेकिन सच बोलूंगी। पुष्पम ने कहा कि मैं बिहार में 8 लाख सरकारी नौकरी और 80 लाख प्राइवेट नौकरी देने आई हूं। मुझे और कोई सुनने वाली बात नहीं है। मुझे देना आता है, इसके लिए कड़ी मेहनत की है, पढ़ाई की है और सीखा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल में जितने भी उद्योग धंधे बंद कर दिए गए, अब नया-नया नारा दिया जा रहा है गरीबी हटाओ। गरीबी का मतलब यही होता है कि 400 रूपये पेंशन दे देना।
उन्होंने वादा किया कि 5 साल में बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाऊंगी। पूरी तरह से बिहार को बदलना है। अगर इस एनडीए के सरकार और महागठबंधन को नहीं बदल पाऊंगी तो बिहार और बर्बाद होते जाएगा। मंच की अध्यक्षता पवन कैमुरी, संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर किनू बाबा उर्फ धनंजय उपाध्याय, प्रिंस राय, फिरोज, नीतीश, राजू गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed