PATNA : पालीगंज में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के विस्तार के लिए बैठक

पालीगंज। रविवार को स्थानीय बाजार स्थित जयप्रकाश आश्रम में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धरहरा पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्रसेन वर्मा व संचालन रामानंद तिवारी ने किया। मौके पर समिति के संयोजक सह पालीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने कहा कि फिलहाल इस सरकार में किसानों की स्थिति सबसे दयनीय हो गयी है। तरह-तरह के नए कृषि कानून लागू कर किसानों को फिर से गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। किसानों तथा मजदूरों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसके बैनर तले किसान संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।


बैठक के दौरान पालीगंज अनुमंडल स्तरीय किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसका सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामानंद तिवारी व महासचिव धरहरा पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्रसेन कुमार वर्मा को बनाया गया। वही संघर्ष समिति का पालीगंज प्रखंड स्तरीय समिति का भी गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष अभय शर्मा, महासचिव ज्वाला स्वरूप व युवा अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा को बनाया गया।
मौके पर समिति के दुलहिन बाजार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, महासचिव नसीब लाल यादव, किसान नेता उमेश शर्मा, विश्वनाथ आजाद, अशोक वर्मा, श्रीमोहन शर्मा, राजभूषन शर्मा व सुनील शर्मा के अलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed