August 12, 2026

पटना : फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी पोस्ट करना पड़ा महंगा, दोनों आरोपित बंदी

मसौढी। बीते 3 मई को सोशल साइट फेसबुक पर सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई आपतिजनक व अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ थाना में पुलिस ने अपने बयान पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर पुलिस ने दोनों आरोपितों को बीते गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि धनरूआ थाना के दुभारा गांव के अभय कुमार के पुत्र गिरिजेश यादव ने फेशबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट बीते 3 मई को की थी। उक्त टिप्पणी को प्रोत्साहित करते हुए थाना के भेमपुरा के बीरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रवीण तेजस्वी ने भी फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ काफी अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट कर दी। इधर पुलिस को बीते 7 मई को इसकी सूचना मिली और उसने साईबर सेल की तकनीकि शाखा के सहयोग से आरोपितों की पहचान की और बीते गुरूवार को दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया

You may have missed