पटना: पिस्तौल के बल पर फिनो बैंक की रकम लूटने का किया प्रयास, नामजद प्राथमिकी दर्ज

मसौढी। पटना के मसौढी थाना क्षेत्र के गंगाचक स्थित फिनो बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक (पीएसपी) सह गंगाचक ग्रामवासी रंजन कुमार के घर पर बीते गुरूवार की शाम गांव के प्रिंस कुमार अपने साथियों निखिल, रितेश, छोटन सिंह, श्रीनिवास उर्फ विभीषण, रौशन कुमार व योगेंश कुमार के साथ पिस्तौल लेकर चढ़ आया और पत्थरबाजी कर उसे जान से मारने की धमकी दी और बैंक की रकम लूटने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने रंजन के माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें भी चोटिल कर दिया। इस संबंध में रंजन कमार की पत्नी लखवंती देवी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण रबी फसल में कृषि अनुदान के लिए रंजन कुमार का पैरवी करने से मना करना बताया जाता है। इधर आरोपितों का आरोप है कि रंजन कुमार पूर्व में कुछ ग्रामीणों को फसल की अनुदान राशि दिलवाया था। इसलिए उससे ऐसा करने का आग्रह किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक गंगाचक ग्रामवासी रंजन कुमार फिनो पैमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है। आरोप है कि बीते गुरूवार को गांव के प्रिंस कुमार ने उसे पैरवी कर रबी फसल की अनुदान राशि दिलाने को कहा। इससे इंकार करने पर प्रिंस ने उसे गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि गुरूवार की शाम सभी आरोपित उसके घर पर चढ आएं और पत्थरबाजी करने लगें और बैंक की राशि लूटने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने रंजन कुमार के माता-पिता को मारपीट कर चोटिल कर दिया। साथ ही केस करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

You may have missed