February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 की मौत, 11 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरुवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 11 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में रोहतास की 52 वर्षीय उर्मिला देवी, पटना के 45 वर्षीय जयप्रकाश जबकि मोकामा के 80 वर्षीय राम प्रकाश सिंह की मौत हो गयी है। वहीं गुरुवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, बक्सर मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, भोजपुर, सारण के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed