September 3, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत, 5 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 5 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सीतामढ़ी के 74 वर्षीय चंदेश्वर प्रसाद की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 5 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमे पटना, नालंदा, मधुबनी और नवादा के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 2 व्यक्ति ने कोरोना को मात दे दिया है, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed