फतुहा : नालंदा-झारखंड को जोड़ने वाली NH 30A के धोवा पुल पर बने सड़क पर आयी दरार, दिखने लगा लोहे का गाटर

फतुहा। फतुहा से नालंदा होते हुए झारखंड को जोड़ने वाली एनएच 30ए के धोवा नदी के उपर बने सड़क पुल पर बड़ी दरार आ गई है। दरार आने से पुल के सड़क पर करीब दो से तीन फीट सड़क फट गयी है तथा पुल निर्माण में लगे लोहे की गाटर व छड़ दिखाई देने लगे हैं। दरार पड़ने से वहां पर गड्ढे भी बन गए हैं। दिन पर दिन ये दरार तथा गढ्ढे की गहराई भी बढ़ती जा रही है। इस सड़क पुल पर हुए दरार व गढ्ढे में अक्सर छोटे वाहन के पहिए फंस जा रहे हैं तथा वाहनों पर सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं। शनिवार को भी एक स्कूटी का पहिया इस दरार में फंस गया। स्कूटी सवार उसे निकालने की कोशिश में जुटा रहा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर गाड़ी को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा अपने वाहन को रोक लिया। अन्यथा स्कूटी सवार के साथ एक बड़ी हादसा हो सकती थी।
विदित हो कि धोवा नदी के उपर कुछ ही वर्ष पहले एनएच 30ए के चौड़ीकरण करने के दौरान इस पुल का निर्माण किया गया। इस सड़क के रास्ते बिहारशरीफ होते हुए प्रतिदिन सैकड़ों वाहन झारखंड व पश्चिम बंगाल के शहरों के लिए आते व जाते हैं। यदि इस सड़क पुल में हुए दरार को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्तार खलीफा से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने जल्द ही इसे मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया।

About Post Author

You may have missed