दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम ने देश में साकारात्मक राजनीति करने का दिया संदेश: आप

पटना। दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर हैट्रिक लगवा दिया है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा 2020 के चुनाव परिणाम ने देश में साकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया है। भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने शाहिनबाग, जेएनयू, जामिया, पाकिस्तान जैसे भावनात्मक मुद्दे उछाल कर ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति का जो साजिश रचा था, उसे जनता ने इनकार कर दिया है। दिल्ली का जनादेश जनता ने काम के आधार पर दिया है, जिससे तमाम राजनीतिक दलों को विचार करने की जरुरत है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान घटिया राजनीति की पराकाष्ठा कर दी थी। इस घटिया बयानों और कुकृत्यों के खिलाफ जनता ने झाडू पर बटन दबा कर जवाब दिया है। वहीं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से यह साबित कर दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, दिल्ली का बेटा है। मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकेश सिंह की ओर पार्टी की जीत बधाई गीत का विमोचन किया गया। वहीं दिल्ली में केजरीवाल सरकार की पुनर्वापसी पर पटना में आप ने विजय जुलूस निकाला, जो प्रदेश कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक गया। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, बबलू प्रकाश, उमा दफ़्तुआर, सौरभ शर्मा, रागिनी लता सिंह, अरविंद कुमार, रूपम झा, रंजीत कृष्णा, सुनील अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, साधुशरण चौधरी, प्रकाश सिन्हा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

दिल्ली चुनाव में नफरत हारी, एकजुटता जीती
पटना। सीपीआई एम के राज्य कमिटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा है कि दिल्ली चुनाव में जुमला, भ्रष्टाचार, ढोंगी देशभक्त, धनबल की हार हुई है। जबकि केजरीवाल सरकार की विकास की जीत हुई है। भाजपा की टीम दिल्ली में धनबल के सहारे और नफरत फैलाने में सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि आम जनता ने काम के आधार पर वोट देने का काम किया। दिल्ली चुनाव का प्रभाव बिहार पर भी पड़ेगा। यहां चुनाव में भी जुमला, नफरत की राजनीति नहीं चलेगा, काम के आधार पर वोट मिलेगा।

About Post Author

You may have missed