September 21, 2026

फतुहा : झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए 15 सौ रुपए, पायल व जीतिया

फतुहा। शनिवार को पटना के फतुहा स्टेशन रोड के नलबंधवा गली के पास अपनी बच्ची के लिए दवा खरीदने आयी एक महिला का झोला काटकर उच्चकों ने 15 सौ रुपए, एक जोड़ी पायल व जीतिया उड़ा लिया। महिला को इस बात की जानकारी तब हुई, जब वह फुटपाथ पर बिक रहे कुछ सामान की खरीदारी के लिए झोले से पैसे निकालने लगी। पीड़ित महिला सोतीचक के अर्चना कुमारी है, जो अपनी बच्ची के साथ दवा खरीदने तथा पायल व जीतिया को साफ कराने के लिए फतुहा बाजार आयी थी। महिला ने उचक्कों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है।
देखा जाए तो इन दिनों शहरी क्षेत्र के बाजारों में उचक्के काफी सक्रिय हैं। कभी झोला काटकर पैसे उड़ा लेते हैं तो कभी दो लाख रुपये की कागजी बंडल थमा कान की बाली ठग लेते हैं। विदित हो कि कुछ दिन पहले भी खुसरुपुर के खिरोधरपुर की एक महिला को उचक्कों ने चौराहे के पास ही प्लास्टिक की थैली काटकर 40 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

You may have missed