BIHAR : जाप ‘कैंची’, तो हम ‘पैन’ लेकर उतरेगी चुनावी समर में, 12 दलों को मिला नया चुनाव चिन्ह

पटना। बिहार में जाप, हम समेत 12 राजनीतिक पार्टियों को नया चुनाव चिन्ह मिला है। अब ये पार्टियां उक्त चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (लो) को कैंची तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर को पैन चुनाव चिन्ह अलॉट किया है। वहीं चुनाव आयोग ने जनतांत्रिक लोकहित पार्टी को टेलीविजन, जनता दल राष्ट्रीय को डॉली, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को चप्पल, लोकतांत्रिक जन स्वराज पार्टी को कैरमबोर्ड, भारतीय लोकनायक पार्टी को रोड रोलर, राष्ट्रीय जन जन पार्टी को बैट, राष्ट्रीय जन विकास पार्टी को बेबी वॉकर, हिंदुस्तान संपूर्ण आजाद पार्टी को बैलून, रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया राष्ट्रीय को दूरबीन और मजदूर एकता पार्टी को हैंडकार्ट चुनाव चिन्ह दिया है।


जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि 2015 से चला आ रहा हॉकी चुनाव चिन्ह अब खत्म हो गया। अब जाप पार्टी का नया चुनाव चिन्ह कैंची छाप है। पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर कैंची छाप चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतारेगी। पप्पू यादव ने कहा कि कैंची के सहारे बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों और लुटेरों के पर कतरेगी। कैंची इस बार जनता के सामने एक विकल्प के रूप में होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। जाप के एक-एक कार्यकर्ता बिहार में बदलाव के वाहक बनेंगे।

About Post Author

You may have missed