खबरें फतुहा की : कलयुगी बेटे ने फसल में लगायी आग, महिला के साथ अभद्र टिप्पणी-मारपीट

कलयुगी बेटे ने धान की फसल में लगायी आग, हजारों का नुकसान
फतुहा। दीपावली की शाम पटना के फतुहा प्रखंड स्थित नत्थुपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता के खेत में पहुंचकर काटे गए धान की पूंज में आग लगा दी। आग लगने से दो बीघा खेत की धान की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित पिता जिमदार साहनी ने थाने में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित पिता के अनुसार, उसने पट्टे पर खेत लेकर धान की फसल लगाया था। उसका बड़ा बेटा व बहू पिछले कई दिनों से खेत व घर उसके नाम करने की मांग कर रहे थे। जब पिता ने खेत व घर बेटे के नाम करने से इंकार कर दिया तो बेटे ने पिता के खेत में धान काटकर रखे पूंज में आग लगा दी। आग लगाए जाने से पीड़ित पिता को हजारों रुपये की नुकसान हुआ है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

दीप जलाने जा रही महिला के साथ अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी
फतुहा। दीपावली की रात सोनारु गांव में असमाजिक तत्व के लोगों ने एक महिला के साथ अभद्र टिप्पणी की। जब महिला ने विरोध किया तो असमाजिक तत्वों ने महिला के साथ बदसलूकी की तथा धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद असमाजिक तत्व के लोगों ने महिला के घर पर चढाई कर दी तथा उसके पुत्र शनि कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब महिला अपने जख्मी पुत्र को लेकर थाने पहुंची तो पुन: असमाजिक तत्वों ने उसके घर पहुंचकर जमकर रोड़ेबाजी की। रोड़ेबाजी में महिला की सास चोटिल हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन सारे आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। महिला ने असमाजिक तत्व के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि महिला अपने घर में दीपक जलाने के बाद गांव में ही अपने दूसरे मकान में दीपक जलाने जा रही थी, तभी गली में महिला को अकेला देख असमाजिक तत्व के लोगों ने उसके प्रति अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed