September 14, 2026

फतुहा : दस वर्षीय बच्चा गंगा में डूबा, लापता, मचा कोहराम

फतुहा। बुधवार को मकसुदपुर में गंगा किनारे स्नान कर रहा एक दस वर्षीय बच्चा गंगा के तेज धारा में बह गया। जब तक स्थानीय लोग उसे बचा पाते, तब तक वह लोगों के आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद घाट से लेकर बच्चे के घर तक कोहराम मच गया। तत्काल स्थानीय गोताखोर गोलू साहनी को बुलाया गया लेकिन बच्चा गंगा में नहीं मिला। इसके बाद नदी थाना का बोट के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी लगायी गयी लेकिन नतीजा सिफर रहा। खबर लिखे जाने तक बच्चे को गंगा से निकाला नहीं गया था। बच्चे की पहचान मकसुदपुर के ही पप्पू सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस अपने घर से थोड़ी दूर स्थित गंगा किनारे चला गया और नहाने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर पड़ा तथा तेज धारा में कुछ दूर तक बहने लगा, इसके बाद वह गंगा में डूब कर लापता हो गया।

You may have missed