अभिनेता विनय आनंद और सिंगर देवी का धमाल ‘सईंया बना द बेबी डॉल हो’

पटना। भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद और पॉपुलर सिंगर देवी की जोड़ी एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। इनका नया गाना ‘सईंया बना द बेबी डॉल हो’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं। इस गाने में जहां देवी अपनी चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं विनय आनंद गाने में रैप करते आपको मशहूर रैपर बादशाह की याद दिलाते नजर आये हैं। इस बार उन्होंने अपने रैप में मामा गोविंदा को भी शामिल करा लिया है।

सईंया बना द बेबी डॉल हो लॉकडाउन के बीच भोजपुरी की आडियंस के लिए एक विशेष पेशकश है। यही वजह है कि फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा भी है। इस गाने में आवाज देवी और विनय आनंद का है। इस गाने से विनय आनंद को भी काफी उम्मीदें हैं। वे कहते हैं कि इस गाने में बहुत कुछ नया है। अभी इसका आॅडियो जारी किया गया है, वीडियो भी जल्द आने वाला है। हमने इस गाने को अपने जगहों से रिकॉर्ड कर बनाया है।

About Post Author

You may have missed