राष्ट्रपति चुनाव 2022 : विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत

पटना। विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना के होटल मौर्या में 3 बजे वे महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। महागठबंधन के दलों ने सामूहिक रुप से यह फैसला लिया है कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जाएगा। अभी दो दिन पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने वे दिल्ली एम्स गए हुए थे। आज पटना आने पर महागठबंधन के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा के पटना दौरे से पूर्व आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जायेगा। महागठबंधन के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी विपक्षी दल के नेता मौजूद थे। सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में मत देने की बात कही हैं।

About Post Author

You may have missed