चिराग पासवान ने आर्यभट्ट की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना। लोजपा (रा) ने महान गणितज्ञ एवं खगोलविद आर्यभट्ट की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। वही इस मौके पर पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस अवसर पर चिराग ने कहा कि ऐसे महान विभूति को किसी जाति, धर्म, संप्रदाय और ना ही किसी राष्ट्र की परिधि में बांधा जा सकता है। महान खगोलविद् एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट जी ने पूरे विश्व के कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाई है, जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके जयंती के अवसर पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। बिहार के इस महान विभूति ने विश्व को एक नया राह दिखाई जिसके लिए बिहार के महान विभूति को पूरे विश्व में जाना जाता है। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि यह हम सभी बिहारियों के लिए गौरव की बात है कि आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञ और खगोलविद् ने बिहार की धरती पर जन्म लिया। उन्होंने दुनिया को जो कुछ भी दिया उसकी व्याख्या करना आसान नहीं।

उनके प्रयासों द्वारा ही खगोल विज्ञान को गणित से अलग किया जा सका। उन्होंने ही दशमलव प्रणाली का विकास किया और सूर्य से विविध ग्रहों की दूरी के बारे में बताया। खगोल और गणितशास्त्र- इन दोनों क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के स्मरणार्थ भारत के प्रथम उपग्रह का नाम आर्यभट्ट रखा गया था। वही इस मौके पर पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने जहां बिहार सरकार से आर्यभट्ट के सम्मान में बिहार विधानसभा परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने वहीं केंद्र सरकार से दानापुर रेलवे स्टेशन का नाम आर्यभट्ट के नाम पर करने की मांग की। वही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजू तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, पार्टी के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अमर कुशवाहा, गबरु सिंह, विष्णु पासवान, इं रमेश कुमार, संजय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, जितेंद्र यादव, विनीत सिंह, संजय चौधरी, कमलेश कुमार, अमित कुमार रानू, डॉ अजय, संजय चौधरी, हर्ष चोपड़ा,कमलेश कुमार अमरीश, डी के पाल, राजीव राय और विकास राय मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed